Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में लूटपाट के दौरान भारतीय नागरिक को गोली मारी गई, इलाज के दौरान दम तोड़ा

June 25, 2024

अमरीका में लूटपाट के दौरान भारतीय नागरिक को गोली मारी गई, इलाज के दौरान दम तोड़ा

ह्यूस्टन: अमरीका के टैक्सास राज्य में एक दुकान में लूटपाट के दौरान 32 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गोली मार दी गई। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डलास के प्लीजेंट ग्रोव में 21 जून को एक गैस स्टेशन सुविधा स्टोर में लूटपाट के दौरान दासारी गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दासारी गोपीकृष्ण आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का रहने वाला था। वह 8 महीने पहले ही अमरीका आया था। गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं। इस घटना से डलास और आसपास के इलाकों में रहने वाला भारतीय समुदाय शोकाकुल है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को गोपीकृष्ण का शव भारत वापस लाने में मदद करने का वादा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें