Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मीडिया प्रतिनिधियों ने चीन के हूनान प्रांत का दौरा किया

April 24, 2025

भारतीय मीडिया प्रतिनिधियों ने चीन के हूनान प्रांत का दौरा किया

कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलेट जनरल के निमंत्रण पर “टाइम्स ऑफ इंडिया”, “इंडिया टुडे” और “द स्टेट्समैन” समेत भारत के सात मुख्य मीडिया संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने 20 से 23 अप्रैल तक चीन के हूनान प्रांत का दौरा किया।

इसके दौरान भारतीय प्रतिनिधियों ने गहन रूप से गरीबी उन्मूलन, उन्नत विनिर्माण के विकास और सांस्कृतिक विकास में चीन द्वारा मिली उपलब्धियों की जानकारी ली और चीनी मीडिया के साथ विचार-विमर्श किया।

बताया जाता है कि प्रतिनिधियों ने क्रमशः हूनान प्रांत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और बड़ी कंपनियों का दौरा किया। उन्होंने सुंदर प्राकृतिक दृश्य और रीति-रिवाज का अनुभव किया, सटीकता से गरीबी उन्मूलन के बारे में शी चिनफिंग की विचारधारा और उपलब्धियों को समझा, उन्नत विनिर्माण उद्योग के विकास के अनुभव की खोज की, चीनी युवाओं का उत्साह महसूस किया और चीन में पारिस्थितिक पर्यावरण के संरक्षण व बुनियादी संस्थापनों के निर्माण की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि 24 से 26 अप्रैल तक प्रतिनिधिमंडल चीन के फूच्येन प्रांत का दौरा करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें