Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-अमेरिका करार पश्चिम बंगाल प. बंगाल का भारत-अमेरिका संबंधों के जरिये राज्य में अधिक रोजगार सृजन पर जोर

August 17, 2023

भारत-अमेरिका करार पश्चिम बंगाल प. बंगाल का भारत-अमेरिका संबंधों के जरिये राज्य में अधिक रोजगार सृजन पर जोर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका संबंधों के माध्यम से राज्य में ज्यादा रोजगार सृजन पर जोर दिया। पश्चिम बंगाल के प्रधान मुख्य सलाहकार अमित मिश्रा ने कहा कि समय की मांग निर्यात के माध्यम से अधिक रोजगार सृजन, राज्य में एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करना और मूल्य-श्रृंखला के एकीकरण की है। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए मित्रा ने कहा, सत्र 2022-23 के दौरान प्रदेश से अमेरिका को निर्यात सालाना आधार पर 55 प्रतिशत बढ़ा है।

मित्रा को राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से अमेरिका में निर्यात 13 से 15 अरब डॉलर के बीच है। उन्होंने कहा, भारत के अमेरिका को कुल निर्यात का लगभग 10 प्रतिशत पश्चिम बंगाल से है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से अमेरिका निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुओं में रत्न एवं आभूषण, झींगा, विग के लिए मानव बाल और औद्योगिक दस्ताने आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बढ़तीं विनिर्माण गतिविधियों के लिए अमेरिका और राज्य के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें