Site icon Dainik Savera Times

चीन में 2024 के वसंत महोत्सव पर अंतर-देशीय आवागमन 9 अरब तक पहुंचने की उम्मीद

चीन में 2024 का वसंत महोत्सव परिवहन 26 जनवरी से शुरू होगा। 16 तारीख को आयोजित चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय के न्यूज ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार इस साल के वसंत महोत्सव यात्रा सीजन के दौरान देश भर में लोगों का अंतर-देशीय आवागमन 9 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है, जो एक रिकार्ड ऊंचाई होगी।

चीनी उप परिवहन मंत्री ली यांग ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि इस वर्ष के वसंत महोत्सव परिवहन के दौरान, रेलवे, राजमार्ग, जल परिवहन और नागरिक उड्डयन की परिचालन यात्री मात्रा 1 अरब 80 करोड़ तक पहुंच जाएगी, और स्व-ड्राइविंग यात्रियों की संख्या लगभग 7 अरब 20 करोड़ होगी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करना वसंत महोत्सव यात्रा कार्य की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिवहन मंत्रालय सुरक्षा स्तर में सुधारने के लिए “सख्त” कदम उठाएगा और “कठोर” निरीक्षण तरीके अपनाएगा, ताकि “सुरक्षित वसंत महोत्सव यात्रा, सुविधाजनक वसंत महोत्सव यात्रा, और गर्म वसंत महोत्सव यात्रा” प्राप्त करने का प्रयास किया जा सके। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version