Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिडनी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार

June 3, 2025

सिडनी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार

इंटरनेशनल डेस्क : सिडनी में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो कनाडाई नागरिक भी शामिल हैं। न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस और फेडरल एजेंसियों की संयुक्त मल्टी-एजेंसी स्ट्राइक टीम (MAST) ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसकी जांच सितंबर 2023 से चल रही थी।

पुलिस के अनुसार, इस सिंडिकेट ने लगभग 300 किलोग्राम से अधिक अवैध ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया में इंपोर्ट किए थे। गिरोह का सरगना एक 42 वर्षीय व्यक्ति बताया जा रहा है, जो साउथ-वेस्ट सिडनी की एक मालवाहक कंपनी की आड़ में अवैध तस्करी को अंजाम दे रहा था। अगस्त 2024 में जब एक इंडस्ट्रियल कूलर के भीतर 280 किलोग्राम से अधिक लिक्विड मेथामफेटामाइन पाया गया, तब इस मामले में दो अन्य सदस्यों – 31 और 43 वर्षीय पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से जांच और तेज़ हो गई।

42 वर्षीय मुख्य आरोपी पर संयुक्त अरब अमीरात से करीब 20 मिलियन सिगरेट की तीन अलग-अलग खेपों को इंपोर्ट करने और पनामा से सीमेंट की बोरियों में छिपाकर 50 किलोग्राम कोकीन लाने की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने हाल ही में वेस्ट और साउथ-वेस्ट सिडनी में छापेमारी के दौरान तीन और लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें दो कनाडाई नागरिक भी शामिल हैं। इसी छापे में तंबाकू से भरे 243 डिब्बे भी जब्त किए गए।

अब तक गिरफ्तार किए गए पांच लोगों पर बॉर्डर-कंट्रोल्ड ड्रग्स की कमर्शियल मात्रा में तस्करी के आरोप लगे हैं, जिसमें दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। वहीं, 31 और 36 वर्षीय दो अन्य व्यक्तियों पर कम गंभीर अपराधों में मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से ऑस्ट्रेलिया में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है। एमएएसटी की टीम मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : 28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें