Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस: पर्वतीय पारिस्थितिकी की बहाली और सुंदर पहाड़ों की करें रक्षा

December 9, 2023

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस: पर्वतीय पारिस्थितिकी की बहाली और सुंदर पहाड़ों की करें रक्षा

पर्वतीय क्षेत्र दुनिया की 15 प्रतिशत आबादी का घर है और इनमें दुनिया के लगभग आधे जैव विविधता वाले गर्म स्थल शामिल हैं। साथ ही, पहाड़ दुनिया की आधी आबादी को दैनिक जीवन के लिए आवश्यक मीठा पानी उपलब्ध कराते हैं, कृषि को बनाए रखने में मदद करते हैं और स्वच्छ ऊर्जा व दवाएं प्रदान करते हैं। पर्वतीय क्षेत्र प्राकृतिक खजाने हैं जिन्हें मनुष्य को संजोकर रखना चाहिए।

हालाँकि, पर्वतीय क्षेत्र जलवायु परिवर्तन, अति विकास और प्रदूषण के खतरों का सामना कर रहे हैं, जिससे मानव जाति और ग्रह के लिए जोखिम बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, विकासशील देशों में 31.1 करोड़ से अधिक ग्रामीण पहाड़ी लोग तेजी से निम्नीकृत भूमि वाले क्षेत्रों में रहते हैं, जिनमें से 17.8 करोड़ को खाद्य असुरक्षा के प्रति संवेदनशील माना जाता है। 

हर वर्ष 11 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित “अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस” ​​मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। 

साल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस की थीम “पर्वतीय पारिस्थितिकी की बहाली” है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना, पर्वतीय क्षेत्र की बहाली क्षमता को बढ़ाना, भेद्यता को कम करना और दैनिक खतरों व चरम जलवायु घटनाओं से निपटने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों की क्षमता में सुधार करना है।

पहाड़, नदियाँ, जंगल, खेत, झीलें, घास के मैदान और रेत अविभाज्य पारिस्थितिकी तंत्र हैं। चीन ने साल 2016 से साल 2020 तक अपनी 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, पहाड़ों, नदियों, जंगलों, खेतों, झीलों और घास के मैदानों के संरक्षण और बहाली के लिए 25 प्रायोगिक परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया। प्राकृतिक पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली प्राकृतिक पारिस्थितिक सुरक्षा की सीमाएँ बनाए रखने, प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र की गुणवत्ता में समग्र सुधार को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण गारंटी बन रही है।

पिछले 10 सालों में, चीन में पहाड़ों, नदियों, जंगलों, खेतों, झीलों, घास के मैदानों और रेतों की एकीकृत सुरक्षा और बहाली परियोजना ने 53 लाख से अधिक हेक्टेयर वाले क्षेत्रफल को पूरा किया है, देश में वन कवरेज दर 24.02 प्रतिशत तक पहुंच गई है। साथ ही, चीन के बड़े पैमाने पर भूमि हरियाली अभियान ने 6.8 करोड़ हेक्टेयर का वनीकरण किया है, और कृत्रिम वनों का क्षेत्रफल दुनिया में पहले स्थान पर है। पिछले 20 वर्षों में, दुनिया के नए हरित क्षेत्र का लगभग एक-चौथाई हिस्सा चीन से आया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें