Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान ने दी इसराइल की खुफिया एजैंसी मोसाद के ‘वरिष्ठ जासूस’ को फांसी

May 1, 2025

ईरान ने दी इसराइल की खुफिया एजैंसी मोसाद के ‘वरिष्ठ जासूस’ को फांसी

तेहरान: ईरान ने बुधवार को इसराइल की खुफिया एजैंसी ‘मोसाद’ के एक वरिष्ठ जासूस को फांसी की सजा दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजैंसी ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि मोहसेन लंगरनेशिन के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मई 2022 में तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स के सदस्य हसन सैयद खोदाई की हत्या सहित ईरान में मोसाद के संचालन के लिए जमीनी और तकनीकी सहायता प्रदान करने का दोषी ठहराया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद उसे फांसी दी गई। दोषी की कुछ ‘आपराधिक गतिविधियों’ को इस्फ़हान के मध्य प्रांत में ईरानी रक्षा मंत्रलय से संबद्ध एक औद्योगिक केंद्र पर हमले के लिए रसद, तकनीकी और परिचालन सहायता प्रदान करने, मोसाद एजेंटों के लिए संचार उपकरण खरीदने, वाहन खरीदने और उन्हें परिचालन उपकरणों से लैस करने, इसराइली अधिकारियों से ईरान के अंदर परिचालन एजेंटों को धन हस्तांतरित करने और कुछ ईरानी प्रांतों में सुरक्षित घर किराये पर लेने के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें