
इंटरनेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए ईरान ने एक बड़ा फैसला किया है। ईरान अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कुछ जहाजों से $2 मिलियन (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) वसूलेगा। ईरान के इस फैसले का कारण वैश्विक शिपिंग के इस रास्ते पर अपने नियंत्रण को दिखाना है।
ईरान संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरूजेर्दी ने कहा कि हॉर्मुज जलसंधि से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर नया लगाया गया $2 मिलियन का टोल पहले ही लागू कर दिया गया था। यह कदम दशकों बाद जलसंधि में ईरान के अधिकार को दिखाता है। क्योंकि अब जंग की लागतें बढ़ गई हैं। इसलिए हमें यह करना जरूरी लगता है। हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट फीस लेना इस्लामिक रिपब्लिक की शक्ति और अधिकार को दिखाता है।
बोरूजेर्दी का यह बयान ट्रंप की धमकी के बाद आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 48 घंटे में नहीं खोलेगा, तो अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। बोरूजेर्दी ने धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि इजरायल के ऊर्जा केंद्र भी ईरान की पहुंच में हैं, जो एक दिन में नष्ट किए जा सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...