Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Strait of Hormuz closed Again: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, जानिए क्या थी वजह

June 20, 2026

Strait of Hormuz closed Again: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, जानिए क्या थी वजह

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन सीजफायर उल्लंघन के चलते ईरान ने फिर एक बार होर्मुज बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-

ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने कहा कि दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। ईरान का दावा है कि ये हमले अमेरिका के साथ हुए समझौते का उल्लंघन हैं।

सरकारी टीवी पर जारी बयान में ‘खतम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद किया जाता है। यह कदम दुश्मन द्वारा किए गए वादों के उल्लंघन के जवाब में उठाया गया है। यदि आक्रामकता जारी रहती है, तो दुश्मन को अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए मजबूर करने हेतु आगे भी कदम उठाए जाएंगे।

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले, 16 लोगों की मौत

बता दें शनिवार को दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायली हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। ये हमले संघर्ष-विराम समझौते की खबरें सामने आने के कुछ ही घंटों बाद हुए। लगातार जारी हिंसा और तनाव ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं संभली, तो क्षेत्र में संघर्ष और गहरा सकता है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें