Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया

February 24, 2024

ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया

तेहरान। ईरान की सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के वरिष्ठ कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों को मार गिराया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह घटना दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के क्षेत्रों पर हवाई हमले के एक महीने बाद हुई है।

एक्स पर एक पोस्ट में, ईरान अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने देश के राज्य मीडिया के हवाले से बताया: ‘सैन्य बलों ने पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर एक सश संघर्ष में, जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के वरिष्ठ कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों को मार डाला।‘

एक न्यूज़ के अनुसार, ईरान द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित सुन्नी चरमपंथी संगठन जैश अल-अदल मुख्य रूप से सिस्तान-बलूचिस्तान के दक्षिणपूर्वी प्रांत में सक्रिय है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद दोनों ने अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था।

पाकिस्तान की चिंता यह है कि बलूच आतंकवादी संगठनों को सीमा पार ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में शरण मिलती है, जबकि तेहरान का दावा है कि जैश अल-अदल जैसे ईरान विरोधी आतंकवादी समूहों के पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ठिकाने हैं। राजनयिक प्रयासों के बाद, दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंध बहाल किए और राजदूतों को बहाल करने पर सहमति व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें