तेहरान: ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल ने ईरान के आठ प्रांतों में कम से कम 60 स्थानों पर हमला किया।
आईआरसीएस ने कहा, “ 669 बचावकर्मियों वाली 134 टीमें हमले की चपेट में आये आठ ईरानी प्रांतों के 60 से अधिक स्थानों पर सहायता कार्यों में जुटी हैं।