Site icon Dainik Savera Times

इजरायल ने सीरिया में रक्षा कारखानों और एक अनुसंधान केंद्र पर हमले किए

दमिश्क। सीरिया के दक्षिणी अलेप्पो प्रांत में गुरुवार रात को इजरायल के युद्धक विमानों के रक्षा कारखानों और एक अनुसंधान केंद्र पर हमले करने से सिलसिलेवार विस्फोट हुए। स्थानीय मीडिया और सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने यह जानकारी दी है। स्थानीय समाचार आउटलेट अल-वतन ऑनलाइन ने बताया कि अल-सफीरा शहर स्थित रक्षा सुविधाओं कई विस्फोट हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में शहर के बाहरी इलाके में एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र को निशाना बनाया गया।

ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानीकर्ता सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने कम से कम सात बड़े विस्फोटों की पुष्टि करते हुए कहा कि इजरायली विमानों ने अल-सफीरा रक्षा कारखानों और एक अनुसंधान केंद्र दोनों पर बमबारी की। हताहतों की तत्काल कोई जानकारी नहीं थी।
वेधशाला ने बताया कि नवीनतम हमले से पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद से सीरियाई क्षेत्र पर इजरायली हवाई हमलों की कुल संख्या 498 हो गई है।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version