-
दमिश्क। सीरिया के दक्षिणी अलेप्पो प्रांत में गुरुवार रात को इजरायल के युद्धक विमानों के रक्षा कारखानों और एक अनुसंधान केंद्र पर हमले करने से सिलसिलेवार विस्फोट हुए। स्थानीय मीडिया और सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने यह जानकारी दी है। स्थानीय समाचार आउटलेट अल-वतन ऑनलाइन ने बताया कि अल-सफीरा शहर स्थित रक्षा सुविधाओं कई विस्फोट हुए।.