Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने मध्य क्षेत्र में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंध

September 29, 2024

इजरायल ने मध्य क्षेत्र में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंध

यरूशलम: इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार को मध्य इजरायल में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद आईडीएफ के होम फ्रंट कमांड ने सभाओं पर अपने निर्देश कड़े कर दिए।

आईडीएफ प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, हम इजरायली निवासियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। उन्होंने कहा, आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हैं, हमें और भी काम पूरे करने हैं। सबसे पहले लोगों को वापस लौटाना है, जिन्हें हमास ने गाजा में क्रूरतापूर्वक बंधक बना रखा है और उत्तर और दक्षिण के निवासियों को सुरक्षित उनके घरों में वापस भेजना है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कड़े निर्देशों के बाद, इजरायली प्रीमियर लीग के शनिवार और रविवार के फुटबॉल मैच मध्य इजरायल में बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार शाम को इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में हिजबुल्लाह के मुख्य मुख्यालय पर हवाई हमले किए। शनिवार को इजरायल रक्षा बलों के एक बयान के अनुसार इस हमले में नसरल्लाह और सशस्त्र समूह के कुछ अन्य कमांडर मारे गए। इजरायल ने सोमवार से लेबनान में हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जो 2006 के बाद से देश में सबसे व्यापक इजरायली सैन्य कार्रवाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें