Site icon Dainik Savera Times

Israel Gaza War: इजराइल ने गाजा के मस्जिद पर किए भीषण हवाई हमले, 18 लोगों की हुई मौत

गाजा पट्टी: मध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले में रविवार तड़के कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने एक बयान में बताया कि ‘देर अल-बला’ शहर में स्थित अस्पताल के समीप मस्जिद में शरण लेने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया गया। एक पत्रकार ने अस्पताल के मुर्दाघर में शवों की गिनती की। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि सभी मृतक पुरुष थे। दो अन्य पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। इजराइली सेना ने अभी मस्जिद पर हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन ताजा हमलों से गाजा में फलस्तीनियों की मृतक संख्या अब 42,000 के करीब पहुंच गयी है। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने आम नागरिक और आतंकवादी हैं, लेकिन मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Exit mobile version