-
गाजा पट्टी: मध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले में रविवार तड़के कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने एक बयान में बताया कि ‘देर अल-बला’ शहर में स्थित अस्पताल के समीप मस्जिद में शरण लेने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया.