Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Gaza War : गाजा में इज़रायली हवाई हमले में नौ फ़लिस्तीनियो की हुई मौत, कई अन्य घायल

December 29, 2024

Israel Gaza War : गाजा में इज़रायली हवाई हमले में नौ फ़लिस्तीनियो की हुई मौत, कई अन्य घायल

Israel Gaza War : मध्य गाजा पट्टी में माघाज़ी शरणार्थी शिविर में शनिवार को एक घर पर इज़रायली हवाई हमले में कम से कम नौ फ़लिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। फ़लिस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक इज़रायली विमान ने माघाज़ी शिविर के बाहरी इलाके में एक घर पर कम से कम एक मिसाइल से बमबारी की। मध्य गाजा के डेर अल-बलाह शहर में अल-अक्सा अस्पताल के प्रवक्ता हुसाम अल-दकरान ने बताया कि हवाई हमले के बाद बच्चों और महिलाओं सहित नौ लोग मारे गए और कई घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। इज़रायली सेना ने हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इज़रायली सेना के प्रवक्ता अविचे एद्राई ने शनिवार को एक प्रेस बयान में कहा कि इज़रायली सेना ने‘‘बेत हनौन क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ़ रात में कार्रवाई शुरू की, क्योंकि उन्हें इस क्षेत्र में कई आतंकवादियों और आतंकवादी सुविधाओं की मौजूदगी के बारे में पहले से ही खुफिया जानकारी थी। बयान के अनुसार सेना के प्रवेश करने से पहले इज़रायली लड़ाकू विमानों ने तोपखाने की गोलाबारी के साथ मिलकर‘‘क्षेत्र में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया जिसमें आतंकवादी जमावड़े के स्थान और हमास आतंकवादी संगठन से संबंधित अन्य आतंकवादी सुविधाएँ शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इज़रायल सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इज़रायली सीमा के माध्यम से हमास के हमले का बदला लेने के लिए गाजा में हमास के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर आक्रमण कर रहा है जिसके दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 बंधक बनाए गए। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि एन्क्लेव में चल रहे इज़रायली हमलों में फ़लिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 45,484 हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें