Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel-Hamas War : मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2100 के पार, 2800 से अधिक लोग घायल

October 11, 2023

Israel-Hamas War : मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2100 के पार, 2800 से अधिक लोग घायल

जेरूसलम/गाजाः गाजा पट्टी में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,100 से अधिक हो गई है, बुधवार को पांचवें दिन भी जारी हिंसा के कारण और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। इजरायली सार्वजनिक प्रसारक कान ने बुधवार को बताया कि यहूदी राष्ट्र पर हमास के हमलों के परिणामस्वरूप कम से कम 1,200 लोग मारे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जबकि कम से कम 2,806 लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : रील्स बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, SP को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

इजरायली सूत्रों के अनुसार, इजरायली सेना के 50 से 100 सदस्यों और नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, को पकड़ लिया गया है और जबरन गाजा में ले जाया गया है। गाजा में फिलिस्तीनी सशस्त समूहों का दावा है कि उन्होंने 150 से अधिक लोगों को पकड़ लिया है। इस बीच हमास द्वारा संचालित तटीय एन्क्लेव में स्वास्थ्य मंत्रलय ने दावा किया है कि गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों के कारण मरने वालों की संख्या 900 तक पहुंच गई है, जबकि 15 पैरामेडिक्स और 20 पत्रकारों सहित 4,500 अन्य घायल हो गए हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : आलोचना के बाद कांग्रेस के इस बड़े विधायक ने छोड़ा रियलिटी शो Bigg Boss

इसमें यह भी कहा गया है कि मरने वालों में 260 बच्चे और 230 महिलाएं शामिल हैं, साथ ही 22 परिवार भी शामिल हैं] जो पूरी तरह से मारे गए। मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी में स्वास्थ्य प्रणाली वर्तमान में 44 प्रतिशत दवाओं, 32 प्रतिशत चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों और 60 प्रतिशत प्रयोगशाला और रक्त बैंक आपूर्त िकी गंभीर कमी से जूझ रही है, इसके अलावा विद्युत जनरेटर और कमी की कमी है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर विस्थापन जारी है,, जिसकी कुल संख्या अब 263,934 है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें