Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel-Hamas War: हमास के हमले में 900 से अधिक इजरायलियों की हुई मौत

October 10, 2023

Israel-Hamas War: हमास के हमले में 900 से अधिक इजरायलियों की हुई मौत

यरुशलमः दक्षिणी इजराइल पर हमास के अप्रत्याशित हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ज्यादा हो चुकी है। यह जानकारी इजरायल के सरकारी टीवी ने मंगलवार को दी हैं। इजरायली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्मी अभी तक दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में नहीं पहुंचे पाए हैं, जहां शनिवार को हमला करने वाले हमास आतंकवादी अभी भी इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000 के पार, देखें तबाही की भयनाक तस्वीरें

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़कर 2,616 हो चुकी है, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। गाजा में आतंकवादी समूहों के अनुसार, फिलिस्तीनी एन्क्लेव में लगभग 130 इजरायली बंधकों को रखा गया है। इस बीच, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, गाजा पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 560 लोग मारे गए हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : Maa Vaishno Devi की यात्रा हुई आसान, कुछ मिनटों में होगा घंटों का सफर, इस रूट को करें फॉलो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें