Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gaza पर अंधाधुंध बमबारी के कारण Israel खो रहा दुनिया का समर्थन : Joe Biden

December 13, 2023

Gaza पर अंधाधुंध बमबारी के कारण Israel खो रहा दुनिया का समर्थन : Joe Biden

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि गाजा पट्टी पर ‘अंधाधुंध बमबारी‘ के कारण इजरायल दुनियां का समर्थन खो रहा है। हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद बाइडेन की ये इजरायल की सबसे कड़ी आलोचना है। मंगलवार रात राष्ट्रपति ने कहा, कि ‘इजरायल की सुरक्षा अमेरिका पर निर्भर हो सकती है, लेकिन अभी उसके पास अमेरिका से अधिक समर्थन है। उसके पास यूरोपीय संघ है, उसके पास यूरोप है। लेकिन वे (गाजा) में होने वाली अंधाधुंध बमबारी से अपना समर्थन खोते जा रहे हैं।‘

हालांकि, जाे बाइडेन ने कहा कि ‘हमास से मुकाबला करने पर कोई सवाल नहीं है और इज़राइल के पास ऐसा करने का ‘पूरा अधिकार‘ है। जाे बाइडेन की टिप्पणी के तुरंत बाद एक बयान में, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनके देश को जमीनी युद्ध के साथ-साथ हमास को नष्ट करने और बंधकों को रिहा कराने के लिए अमेरिका का ‘पूर्ण समर्थन‘ है।

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने ‘युद्ध रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव‘ को अवरुद्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, ‘हां, हमास को लेकर असहमति है और मुझे उम्मीद है कि हम यहां भी समझौते पर पहुंचेंगे।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें