Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Lebanon Attack: Iraqi के राष्ट्रपति Abdul Latif Rashid ने की Lebanon में Israeli हमले की निंदा

September 25, 2024

Israel Lebanon Attack: Iraqi के राष्ट्रपति Abdul Latif Rashid ने की Lebanon में Israeli हमले की निंदा

बगदाद: इराक के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ रशीद ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर पर इजरायली हमलों की निंदा की है। इराकी राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को कहा गया, ‘इससे (इस घटनाक्रम से) तनाव और संघर्ष में वृद्धि हो सकती है। साथ ही अस्थिरता और असुरक्षा में भी वृद्धि हो सकती है। इसका क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्षेत्र में युद्ध के फैलने को रोकने के लिए दृढ़ रुख अपनाने का आह्वान किया और कहा, ‘यदि हम इस तरह के प्रकोप को रोकने में विफल रहते हैं, तो परिणाम भयावह होंगे।’ श्री रशीद ने फिलिस्तीनी और लेबनानी लोगों का समर्थन करने के लिए इराक की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मंगलवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर इजरायल ने हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

एक बयान में, इज़रायली सेना ने पुष्टि की कि इब्राहिम मुहम्मद कुबैसी ( जो कथित तौर पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट संचालन के प्रभारी था) हमले में मारे गए। कुबैसी की मौत पर हिज़्बुल्लाह की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें