Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel ने Syria में Missiles से जवाबी हमला किया

October 30, 2023

Israel ने Syria में Missiles से जवाबी हमला किया

दमिश्क: सीरिया द्वारा कथित रूप से रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा के कई इलाकों को निशाना बनाकर रविवार रात मिसाइल से हमला किया। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दारा के ग्रामीण इलाकों में इजरायली मिसाइल हमलों की पुष्टि की, जहां से इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स पर रॉकेट से हमला किया गया था।

आधिकारिक पुष्टि की कमी के करण इजरायली हमले से हुए नुकसान का विवरण प्राप्त नहीं हो सका है। इस बीच, सीरिया के उत्तरपूर्वी हसाका प्रांत के शद्दादी इलाके में रविवार को एक अमेरिकी ठिकाने पर विस्फोट होने की खबर हैं। ये घटनाएं गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे इजरायली सैन्य अभियानों से जुड़ी हुई हैं। ऑब्जर्वेटरी ने संकेत दिया कि 07 अक्टूबर को इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत होने के बाद से, सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर कुल 14 हमले हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें