Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

इसराइली सेना ने गाजा में सहायता का इंतजार कर रहे लोगों पर की गोलीबारी, 25 की मौत

June 25, 2025

इसराइली सेना ने गाजा में सहायता का इंतजार कर रहे लोगों पर की गोलीबारी, 25 की मौत

गाजा पट्टी : इसराइली सेना और ड्रोनों ने मध्य गाजा में सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे सैकड़ों लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए। फिलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पतालों ने यह जानकारी दी। इसराइली सेना ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। नुसेरात शरणार्थी शिविर में स्थित अवदा अस्पताल ने कहा कि फिलिस्तीनी लोग वादी गाजा के दक्षिण में सलाह अल-दीन रोड पर ट्रकों का इंतजार कर रहे थे। हमले में घायल हुए लोगों को इसी अस्पताल में लाया गया है। प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि जब लोग ट्रकों की ओर बढ़ रहे थे तो इसराइली सेना ने गोलियां चलाई। एक प्रत्यक्षदर्शी अहमद हलावा ने कहा कि यह नरसंहार था। टैंक और ड्रोनों से लोगों पर गोलियां चलाई गईं।

उन्होंने बताया कि कई लोग मारे गए या घायल हो गए। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हुसैम अबु शहादा ने बताया कि इलाके में ड्रोन उड़ रहे थे। पहले उन्होंने भीड़ पर नजर रखी फिर लोगों के आगे बढऩे पर टैंक और ड्रोनों से गोलीबारी की। अवदा अस्पताल ने बताया कि 146 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। उनमें से 62 की हालत गंभीर है, जिन्हें मध्य गाजा में एक अन्य अस्पताल ले जाया गया है। मध्य शहर दीर अल-बलाह के एक अस्पताल ने बताया कि उसे इस घटना में मारे गए छह लोगों के शव मिले हैं। गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में गोलीबारी की यह ताजा घटना है। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रलय के अनुसार, इस युद्ध में करीब 56,000 फलस्तीनियों की मौत हो गई है।

ये भी देखें :- BJP ने बंगाल में 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, बड़े चेहरों और नए नेताओं पर दांव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें