Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, हिंद प्रशांत में द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर चर्चा की

July 29, 2024

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, हिंद प्रशांत में द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर चर्चा की

टोक्यो। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को टोक्यो में अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने सुरक्षा, व्यापार एवं शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के कदमों पर चर्चा की। जयशंकर और वोंग क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो में हैं। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात के साथ दिन की शानदार शुरुआत हुई।

सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए आगे के कदमों पर बात की। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने पर भी चर्चा की। जल्द शुरू होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में इसे जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2017 में ‘क्वाड’ की स्थापना की थी, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नयी रणनीति विकसित की जा सके।

तीन हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्र से भारत-अमेरिका संबंधों में उत्पन्न असहजता की पृष्ठभूमि में जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ व्यापक वार्ता की। उन्होंने टोक्यो के एडोगावा स्थित फ्रीडम प्लाजा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण भी किया था। जयशंकर क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए लाओस से दो दिवसीय यात्र पर रविवार को जापान पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें