Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jimmy Fallon ने Diljit Dosanjh से सीखी पंजाबी, कहा : ‘सत श्री अकाल’

June 19, 2024

Jimmy Fallon ने Diljit Dosanjh से सीखी पंजाबी, कहा : ‘सत श्री अकाल’

लॉस एंजल्स: पॉपुलर एक्टर/सिंगर दिलजीत दोसांझ इंटरनैशनल लैवल के स्टार हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिकन टॉक शो के होस्ट जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जिमी फॉलन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ की बिहाइंड द सीन रील शेयर की, जिसमें दिलजीत बतौर गैस्ट नजर आए। वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत जिमी को पंजाबी सिखाते हैं। दिलजीत मूंछों पर ताव देकर बोलते हैं, ‘पंजाबी आ गए ओए..’ जिमी भी इसको रिपीट करते हैं। फिर दिलजीत उन्हें ‘सत श्री अकाल’ बोलना सिखाते हैं, जिसे वह सही तरीके से दोहराते हैं। इस पर दिलजीत के मुंह से ‘वाह’ निकलता है। इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी ‘सत श्री अकाल’ लिखा। रील पर कमैंट करते हुए एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा, ‘मेरे लिए ये ‘ओए’ ही था। वहीं पुरस्कार विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने कमैंट में लिखा, ‘पंजाबी।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें