Site icon Dainik Savera Times

जिमी लाई के तीन अपराध साबित हुए 

चीन विरोधी और हांगकांग में गड़बड़ी फैलाने के समर्थक जिमी लाई और एप्पल डेली समेत तीन कंपनियों पर हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के संदिग्ध उल्लंघन से जुड़े मामले की सुनवाई 15 दिसंबर को हांगकांग में की गई। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के उच्च न्यायालय ने उसी दिन फैसला किया कि जिमी लाई पर विदेशी ताकतों के साथ सांठगांठ करने के दो अपराध और देशद्रोही प्रकाशन प्रकाशित करने के एक अपराध साबित हो गए।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें 30 जनवरी के ताज़ा रेट

इसको लेकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय ने 15 दिसंबर को लेख प्रकाशित कर हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार का मजबूती से समर्थन किया।

लेख में कहा गया है कि जिमी लाई चीन का विरोध करने और हांगकांग में गड़बड़ी फैलाने की सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देने का प्रमुख योजनाकार और प्रतिभागी है। सुनवाई के दौरान सामने आए तमाम तथ्यों से जिमी लाई की गलत कार्रवाई को साबित किया गया है।

लेख में कहा गया है कि राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की रक्षा एक देश दो व्यवस्था की नीति का सर्वोच्च सिद्धांत है। हांगकांग की राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने की संवैधानिक जिम्मेदारी है। आज के हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए कानूनी व्यवस्था और कार्यान्वयन तंत्र में सुधार हो रहा है। जो कोई भी देश या संगठन राष्ट्रीय सुरक्षा को क्षति पहुंचाना चाहता है, उसे कानून द्वारा निश्चित रूप से कड़ी सज़ा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version