
नेशनल डेस्क: ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: पीटी उषा पर टूटा दुखों का पहाड़, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिवार सुबह करीब 8 बजे भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के सामने पहुंची, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क के दाहिने ओर झाड़ियों में जा घुसा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और ट्रक की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दोबारा शुरू हुई विमान सेवा, 14 साल बाद ढाका से कराची पहुंची पहली उड़ान
मेष: दिन शुभ रहेगा...