Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

José Ramos-Horta ने Droupadi Murmu को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित

August 11, 2024

José Ramos-Horta ने Droupadi Murmu को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित

नयी दिल्ली: तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को वहां राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया है। श्रीमती मुर्म को यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। बाद में, दोनों राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें आईटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य और दवा, कृषि और क्षमता निर्माण पर चर्चा हुई। श्रीमती मुर्मु ने प्रधानमंत्री सानाना गुसमाओ के साथ भी चर्चा की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा,“ तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया।

यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समर्पण के लिए है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती के संबंधों का प्रतिबिंब है। भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती की गहराई का प्रतीक।” पोस्ट में कहा गया कि श्रीमती मुर्मु और तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति ने दिली के राष्ट्रपति महल में सकारात्मक वार्ता की। चर्चा में आईटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य और दवा, कृषि, क्षमता निर्माण सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें