Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Justin Trudeau की कनाडाई आयोग ने खोली पोल, निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ नहीं मिले कोई सबूत

January 31, 2025

Justin Trudeau की कनाडाई आयोग ने खोली पोल, निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ नहीं मिले कोई सबूत

भारत को बदनाम करने की कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau की चाल बेनकाब हो गई है। ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्झर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था, लेकिन अब कनाडाई आयोग की रिपोर्ट ने इसकी हवा निकाल दी है। कनाडा के सार्वजनिक जांच आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘खालिस्तानी आतंकवादी निज्झर की हत्या में किसी विदेशी राज्य से कोई निश्चित संबंध नहीं है।’ सितम्बर 2023 में Justin Trudeau ने दावा किया था कि कनाडा के पास इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हुई निज्झर की हत्या में भारतीय एजैंट शामिल थे।

कनाडा के संघीय चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थानों में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रहे सार्वजनिक जांच आयोग ने सुझाव दिया कि ट्रूडो के दावों के बाद भारत ने भले ही गलत सूचना फैलाई हो, लेकिन हत्या से कोई निर्णायक विदेशी संबंध स्थापित नहीं हुआ। एक रिपोर्ट के अनुसार, जांच आयुक्त मैरी-जोसी हॉग ने कहा कि ‘यह हरदीप सिंह निज्झर की हत्या में संदिग्ध भारतीय संलिप्तता के बारे में प्रधानमंत्री (Justin Trudeau) की घोषणा के बाद चलाए गए गलत सूचना अभियान के साथ मामला हो सकता है। (हालांकि, फिर से किसी विदेशी राज्य से निश्चित संबंध स्थापित नहीं हुआ।)’

123 पन्नों की रिपोर्ट में अक्तूबर 2024 में 6 भारतीय राजनयिकों के कनाडा से ‘निष्कासन’ का भी जिक्र किया गया है। भारत ने इसके जवाब में 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था। निज्झर की हत्या को लेकर ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंचे। नई दिल्ली ने आरोपों को बेतुका और निराधार बताकर खारिज कर दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें