Site icon Dainik Savera Times

चीन में खरीफ फसल की स्थिति सामान्य से अच्छी हैः चीनी कृषि मंत्रालय

चीनी कृषि मंत्रालय के अनुसार इस साल चीन के अनाज उत्पादन का आधार बेहतर है। 60 प्रतिशत प्रारंभिक मौसम का धान काटा गया है और भारी फसल की संभावना है। खरीफ फसल की स्थिति सामान्य से अच्छी है। ध्यान रहे खरीफ फसल चीन के सालाना अनाज उत्पादन का लगभग तीन चौथाई भाग है, जो इस साल 7 ख़रब किलोग्राम अनाज उत्पादन का लक्ष्य पूरा करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

चीनी कृषि मंत्रालय के प्लांटिंग प्रबंधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने 17 जुलाई को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस साल विभिन्न क्षेत्रों में यूनिट उत्पादन की उन्नति पर जोर लगाया जा रहा है और उच्च कुशलता वाली प्लांटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा प्रकाश ,तापमान और पानी की स्थिति अनुकूल है। इसलिए ख़रीफ फसलों के विकास की स्थिति सामान्य से अच्छी है।

उन्होंने कहा कि अगले चरण में यूनिट उत्पादन की उन्नति बढ़ाने के साथ हम प्राकृतिक आपदा की रोकथाम और प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान कम करने की कोशिश करेंगे ताकि अच्छी ख़रीफ फसल प्राप्त की जाए।

परिचय के अनुसार इस साल चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज की पैदावार 1 खरब 99 अरब 74 करोड़ किलोग्राम है, जो पिछले साल के बाद दूसरा ऐतिहासिक रिकार्ड उत्पादन साल है। इसने पूरे साल के अनाज उत्पादन की स्थिरता के लिए मजबूत आधार रखा है।  

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version