Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेनमार्क के राजा फ्रेडरिक X ने वांग यी से मुलाकात की

July 4, 2026

डेनमार्क के राजा फ्रेडरिक X ने वांग यी से मुलाकात की

 Denmark China Relations: स्थानीय समयानुसार, 3 जुलाई को डेनमार्क के राजा फ्रेडरिक X ने अमालिएनबोर्ग पैलेस में सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। फ्रेडरिक X ने वांग यी से महारानी मार्गरेट II और अपनी ओर से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को शुभकामनाएं देने को कहा , और यह उल्लेख किया कि डेनमार्क और चीन के बीच आदान-प्रदान का एक लंबा इतिहास है और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। 

फ्रेडरिक X ने कहा कि मैंने कई बार चीन का दौरा किया है, और चीन में हुए जबरदस्त विकास और परिवर्तनों ने मुझ पर एक गहरा और अद्भुत प्रभाव छोड़ा है। वर्तमान में दोनों देशों के संबंध अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं, जिसमें सक्रिय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और घनिष्ठ सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं। डेनमार्क के शाही परिवार और मैं दोनों देशों की पारंपरिक मित्रता और डेनमार्क-चीन संबंधों का और विकास करने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

वांग यी ने सबसे पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से महारानी मार्गरेट II और राजा फ्रेडरिक X को शुभकामनाएं दीं। वांग यी के अनुसार पिछले वर्ष, राष्ट्रपति शी चिनफिंग और डेनमार्क के महामहिम राजा ने चीन और डेनमार्क के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के संयुक्त समारोह में बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के प्रयासों की दिशा स्पष्ट की और चीनी और डेनिश लोगों के बीच मित्रता को महत्वपूर्ण गति प्रदान की।

डेनमार्क के शाही परिवार ने कई वर्षों से चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं। चीन हरित अर्थव्यवस्था, नवाचार विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों में डेनमार्क के साथ सहयोग को और मजबूत करने, मानवीय आदान-प्रदान बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता को मजबूत करने के लिए तत्पर है। आशा है कि डेनमार्क का शाही परिवार चीन-डेनमार्क मित्रता को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें