Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में भूस्खलन की चपेट में आया ग्रामीण क्षेत्र, चार लोगों की हुई मौत, 17 लापता

May 23, 2025

चीन में भूस्खलन की चपेट में आया ग्रामीण क्षेत्र, चार लोगों की हुई मौत, 17 लापता

बीजिंग: चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइझोउ प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन हुआ। इस आपदा में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 अन्य लोग अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह घटना बृहस्पतिवार तड़के चांग्शी कस्बे और उसके आसपास के गांवों में हुई, जहां भारी बारिश के चलते जमीन खिसक गई।

मिली रिपोर्ट के अनुसार, चांग्शी कस्बे में दो शव बरामद किए गए, जबकि पास के किंगयांग गांव में भी दो और लोगों के शव मिले। भूस्खलन के बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

-बिजली आपूर्ति बाधित, पूरे गांव अंधेरे में डूबा

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, भूस्खलन के चलते गुओवा कस्बे के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। किंगयांग गांव, जो भूस्खलन से सर्वाधिक प्रभावित है, पूरी तरह से अंधेरे में डूबा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना से एक रात पहले इलाके में मूसलधार बारिश हुई थी, जिससे मिट्टी ढीली हो गई और यह आपदा घटित हुई।

-प्राकृतिक आपदा से हिल गया इलाका

स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियां मौके पर डटी हुई हैं। भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, जबकि खोजी दल मलबे के नीचे दबे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से पहाड़ी इलाकों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

-सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया

गुइझोउ प्रांतीय सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे बचाव कार्य में रुकावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें-  Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें