Site icon Dainik Savera Times

Indonesia में हुआ भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, 42 अन्य Missing

जकार्ताः इंडोनेशिया के सुदूर नतुना क्षेत्र में एक द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुए दो भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश मंगलवार को भी जारी है। बचावकर्मी लापता 42 लोगों की तलाश में जुटे हैं। आपदा निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों, पुलिसर्किमयों और स्वयंसेवकों के दल दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना क्षेत्र में समुद्र की ऊंची लहरों से घिरे एक दूरस्थ द्वीप पर जेटिंग और पंगकलां गांवों में खोज अभियान चला रहे हैं। आसपास की पहाड़ियों से आई कई टन मिट्टी की चपेट में आने वाले 27 मकानों में 42 लोगों के फंसे होने की खबर है।

नतुना आपदा एजेंसी ने मंगलवार को सुबह मृतक संख्या 11 से घटाकर 10 कर दी। हालांकि इसके बढऩे की आशंका बनी हुई है। एजेंसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण घायल हुए आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर है। भूस्खलन के कारण 1200 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिन्होंने निकासी केंद्रों और अन्य आश्रयों स्थलों में पनाह ली है। राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि भूस्खलन के कारण हुए नुकसान और हताहतों की उचित संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version