Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia के सुलावेसी द्वीप पर हुआ भूस्खलन, 18 लोगों की मौत, 2 लापता

April 15, 2024

Indonesia के सुलावेसी द्वीप पर हुआ भूस्खलन, 18 लोगों की मौत, 2 लापता

इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर हुए भूस्खलन के बाद खोज एवं बचाव दल ने 18 लोगों के शव मलबे से निकाल लिए हैं जबकि 2 लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मकास्सार के खोज एवं बचाव दल के प्रमुख मेक्सियानुस बीकाबेल ने बताया कि बचावर्किमयों ने रविवार दोपहर को मकाले गांव में करीब 14 शवों को (मलबे से) बाहर निकाला, वहीं दक्षिण मकाले में चार शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।

तारा तोराजा जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुलेमान मालिया ने सोमवार को बताया, हम दो और लोगों की तलाश में जुटे हैं लेकिन धुंध और हल्की बारिश ने खोज अभियान मुश्किल बना दिया है। वहीं अभियान में जुटे अधिकारी भी घबराए हुए हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख गुनार्डी मुंडू ने बताया कि ताना तोराजा जिले दक्षिण सुलावेसी द्वीप पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों से मिट्टी खिसक कर चार घरों पर आ गिरी।

उन्होंने बताया कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ उस दौरान एक घर में एक पारिवारिक समारोह हो रहा था। मुंडू ने बताया कि दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक मकाले और दक्षिण मकाले के सुदूर पहाड़ी गांवों में खोज अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बचावकर्मी रविवार तड़के 8 वर्षीय लड़की सहित दो घायल लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें