Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

“China में निवेश वर्ष” निवेश प्रोत्साहन गतिविधियों का शुभारंभ

March 29, 2023

“China में निवेश वर्ष” निवेश प्रोत्साहन गतिविधियों का शुभारंभ

“चीन में निवेश वर्ष” निवेश प्रोत्साहन गतिविधियों की शुभारंभ रस्म 28 मार्च को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में आयोजित हुई। चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफ़ंग ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीन उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने, नवाचार संचालित विकास रणनीति के कार्यान्वयन में तेजी लाने, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समन्वित विकास को बढ़ावा देने, खपत विस्तार और गुणवत्ता में सुधार को बढ़ावा देने तथा औद्योगिक परिवर्तन व उन्नयन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो चीन में विदेशी वित्तपोषित उद्यमों के लिए व्यापक विकास के अवसर प्रदान करेगा। चीन दृढ़ता से उच्च-स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देगा, और अपने देश में विदेशी वित्तपोषित उद्यमों के विकास के समर्थन के लिए विभिन्न नीतियों को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। साथ ही, चीन सेवा और गारंटी प्रणाली में और सुधार करेगा, और बेहतर कारोबारी माहौल बनाता रहेगा।

ह लीफ़ंग ने बल देते हुए कहा कि चीन विदेशी पूंजी के उपयोग पर अपनी नीति नहीं बदलेगा, और विदेशी पूंजी को आकर्षित करने और उपयोग करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करेगा। चीन की अर्थव्यवस्था में मजबूत लचीलापन है, पर्याप्त क्षमता है, और इसके दीर्घकालिक सकारात्मक बुनियादी तत्व नहीं बदले हैं। वर्तमान अर्थव्यवस्था स्पष्ट रूप से स्थिर और ठीक हो रही है। विदेशी कंपनियों के लिए चीन में निवेश का विस्तार करने का यह सही समय है। चीन विदेशी वित्तपोषित उद्यमों का स्वागत करता है, और मानता है कि वे चीन में उज्जवल विकास संभावना की शुरूआत कर सकते हैं। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें