Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

“हमारी नीयत गलत नहीं है, चाहे तरीका गलत हो…”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में फिर करवाई फायरिंग

October 6, 2025

“हमारी नीयत गलत नहीं है, चाहे तरीका गलत हो…”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में फिर करवाई फायरिंग

Lawrence Bishnoi Gang : कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी मौजूदगी का डरावना प्रदर्शन किया है। हाल ही में आतंकवादी संगठन घोषित किए जा चुके इस गिरोह से जुड़ी वारदात में देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन दिनों तक कई जगहों पर फायरिंग की गई है। खुद को गैंग का सदस्य बताने वाले फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस वारदात की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि फायरिंग नवी तेसी नामक व्यक्ति की संपत्तियों पर की गई, जिसने कथित तौर पर गैंग के नाम पर 5 मिलियन डॉलर की जबरन वसूली की थी।

सोशल मीडिया पर धमकी भरा कबूलनामा
फतेह पुर्तगाल ने एक पोस्ट के ज़रिए कहा, “सत श्री अकाल, राम-राम सारे भाइयों को। नवी तेसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर कनाडा में गायकों से 5 मिलियन वसूले हैं। इसलिए हमने उसके ठिकानों पर फायरिंग करवाई है। हम मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं रखते, लेकिन जो हमारे नाम पर पैसे वसूलते हैं और युवाओं को डराते हैं, उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। हमारी नीयत गलत नहीं है, चाहे तरीका गलत हो।”

कनाडा सरकार की चिंता बढ़ी
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कनाडा की सरकार पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुकी है। हालिया फायरिंग की यह घटनाएं इस घोषणा के बाद की पहली बड़ी आपराधिक कार्रवाई मानी जा रही हैं, जिसने कनाडा के पंजाबी, साउथ एशियन और व्यापारी समुदाय में भारी दहशत फैला दी है। कनाडाई पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां अब इन सोशल मीडिया पोस्ट्स और फायरिंग की घटनाओं की सघन जांच कर रही हैं।

भारत से लेकर कनाडा तक फैला नेटवर्क
लॉरेंस बिश्नोई, जो इस समय भारत की एक जेल में बंद है, का नेटवर्क भारत, कनाडा, यूके और दुबई तक फैला हुआ माना जाता है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, गोल्डी बराड़, फतेह पुर्तगाल और अन्य कई नाम इस नेटवर्क को कनाडा में सक्रिय रूप से चला रहे हैं। इनका खालिस्तानी समर्थक संगठनों से भी कथित रूप से संबंध रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें