Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक सुरक्षा पहल को लागू करने के लिए मिलकर काम करें

April 22, 2025

वैश्विक सुरक्षा पहल को लागू करने के लिए मिलकर काम करें

21 अप्रैल, 2022 को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बोआओ एशिया फोरम के वार्षिक सम्मेलन 2022 के उद्घाटन समारोह में वैश्विक सुरक्षा पहल को गंभीरता से पेश किया। जिसमें एकजुटता की भावना के साथ अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में गहन समायोजन के अनुकूल होने, व्यापक जीत की मानसिकता के साथ विभिन्न पारंपरिक सुरक्षा और गैर-पारंपरिक सुरक्षा जोखिमों और चुनौतियों का मुकाबला करने और एक सुरक्षा समुदाय बनाने के लिए मिलकर काम करने की वकालत की।

इस वर्ष के 14 से 18 अप्रैल तक शी चिनफिंग ने वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया के निमंत्रण पर इन तीनों देशों की राजकीय यात्रा की। यात्रा के दौरान, उन्होंने लगभग 30 कार्यक्रमों में गहन रूप से भाग लिया, अच्छे पड़ोसी, पड़ोसी सुरक्षा, पड़ोसी समृद्धि, मैत्री, ईमानदारी, आपसी लाभ और समावेशिता की अवधारणाओं और नीतियों को गहराई से समझाया, सैकड़ों सहयोग परिणामों की उपलब्धि को बढ़ावा दिया, पड़ोसी देशों के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में एक नया अध्याय लिखा और चीन और उसके पड़ोसी देशों द्वारा संयुक्त रूप से स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने की एक नई तस्वीर को रेखांकित किया।

आज विश्व भर में नजर डालने पर पता चलता है कि एक के बाद एक क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी समस्याएं उभर रही हैं, स्थानीय स्तर पर संघर्ष और उथल-पुथल अक्सर हो रही है, तथा विभिन्न पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। वैश्विक शांति का उद्देश्य किस दिशा में जा रहा है, इस समकालीन मुद्दे का सामना करते हुए, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के पास विश्व विकास की सामान्य प्रवृत्ति की गहन अंतर्दृष्टि है, वे लगातार चीनी विशेषताओं वाले सुरक्षा अवधारणाओं को विकसित और सुधारते हैं, और वैश्विक सुरक्षा दुविधा को हल करने के लिए आगे का रास्ता बताते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Weather: कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें