Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छांग ने जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे का किया निरीक्षण

September 7, 2023

ली छांग ने जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे का किया निरीक्षण

6 सितंबर को दोपहर के बाद चीनी प्रधान मंत्री ली छांग ने चीन के साथ इंडोनेशिया के सहयोग के नेता, समन्वय मंत्री लुहुत और परिवहन मंत्री बूदी कालिया सुमाड़ी के साथ जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे का निरीक्षण किया। जब ली छांग हलीम हाई स्पीड रेलवे स्टेशन पहुंचे तो चीन और इंडोनेशिया के कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे के निर्माण पर रिपोर्ट सुनने के बाद ली छांग ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया में पहली हाई-स्पीड रेलवे के रूप में जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो द्वारा प्रवर्तित चीन और इंडोनेशिया द्वारा संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” का निर्माण किए गए सहयोग की एक प्रमुख परियोजना है।

यह क्षेत्र के विकासशील देशों द्वारा आधुनिकीकरण की दिशा में मिलकर काम करने का एक सफल उदाहरण है। दोनों पक्षों को हाई-स्पीड रेल के उच्च-मानक उद्घाटन और उच्च-गुणवत्ता वाले संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयारी करनी चाहिए।

ली छांग ने कहा कि चीन इंडोनेशिया के साथ परिपक्व अनुभव साझा करना और हाई-स्पीड रेल से शहर को पुनर्जीवित करने के बड़े लेख में संयुक्त रूप से अच्छा काम करना चाहता है। दोनों पक्षों को क्षेत्र में “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण का नेतृत्व करना जारी रखना चाहिए, ताकि दोनों देशों के लोगों की भलाई और क्षेत्र के विकास और समृद्धि में योगदान किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें