Site icon Dainik Savera Times

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानताः ली छंगकांग

Li Changkang

Li Changkang

Li Changkang: स्थानीय समयानुसार 15 से 16 मार्च तक चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की ।वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमों ने ईमानदार ,गहरे और रचनात्मक रूप से वार्ता कर कुछ मुद्दों पर प्रारंभिक समानता बनायी है ।अगले चरण में दोनों पक्ष वार्ता जारी रखेंगे ।

ली छंगकांग ने कहा कि दोनों पक्षों ने नयी स्थिति में द्विपक्षीय टैरिफ स्तर , टैरिफ तथा गैर टैरिफ कदमों संबंधी प्रबंधन की समय सीमा आगे बढ़ाने की संभावना समेत मुद्दों पर विचार विमर्श किया ।अमेरिका ने अपने ताजा टैरिफ कदमों के परिवर्तन तथा भावी कदमों के विचार से अवगत कराया ।चीन ने इस से पैदा होने वाली अनिश्चिता प्रकट की ।दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई और द्विपक्षीय व्यापार व निवेश सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य व्यवस्था स्थापित करने पर विचार किया ।
अमेरिका द्वारा चीनी व्यापार व निवेश पर नियंत्रण कदम उठाने पर ली छंगकांग ने कहा कि चीनी पक्ष ने वार्ता में गंभीरता से यह मामला उठाया और गंभीर चिंता व्यक्त की।

ली छंगकांग ने कहा कि इस दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने इस सहमति को मजबूत किया है कि स्थिर आर्थिक व व्यापारिक संबंध चीन और अमेरिका के लिए लाभदायक हैं और पूरे विश्व को इससे लाभ मिलता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version