Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध गणितज्ञ शिंग-तुंग यौ से मिले ली खछ्यांग

March 1, 2023

अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध गणितज्ञ शिंग-तुंग यौ से मिले ली खछ्यांग

24 फरवरी को चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने पेइचिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध गणितज्ञ शिंग-तुंग यौ से मुलाकात की। ली खछ्यांग ने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और विकास के लिए बुनियादी विज्ञान के महत्वपूर्ण समर्थन की आवश्यकता होती है, गणित बुनियादी विज्ञान का आधार है, और इसे प्राकृतिक विज्ञान का मुकुट कहा जा सकता है। हमें विज्ञान के नियमों का सम्मान करना चाहिए, बुनियादी वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करना चाहिए और तकनीकी नवाचार और विकास के लिए एक ठोस नींव रखनी चाहिए।

शोधकर्ताओं को खुद को सीखने के लिए समर्पित करने, उनकी कल्पना और रचनात्मकता का उपयोग करने और नई सफलता हासिल करने में सहायता करें। हमें प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए और ऐसा माहौल बनाना चाहिए जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें। अंतर्राष्ट्रीय आदान- प्रदान और सहयोग को मजबूत करना, और संयुक्त रूप से मानव सभ्यता की प्रगति में योगदान देना चाहिए। ध्यान रहें, श्री शिंग-तुंग यौ लंबे समय से गणित अनुसंधान और शिक्षा में लगे हुए हैं। वह फील्ड मेडल जीतने वाले दुनिया के पहले चीनी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय गणित क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है। हाल के वर्षों में, उन्होंने बुनियादी विषयों के निर्माण और चीन में उत्कृष्ट गणित प्रतिभाओं की खेती के लिए समर्पित किया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें