Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने न्यूज़ीलैंड के व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ की बातचीत

June 14, 2024

ली छ्यांग ने न्यूज़ीलैंड के व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ की बातचीत

14 जून को दोपहर बाद, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड के व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। ऑकलैंड वाणिज्य संघ और न्यूजीलैंड-चीन व्यापार संघ सहित लगभग 20 न्यूजीलैंड वाणिज्य संघों और कंपनियों के प्रमुखों ने इसमें भाग लिया।

इस दौरान, ली छ्यांग ने कहा कि चीन उच्च गुणवत्ता वाले विकास के साथ चीनी शैली के आधुनिकीकरण को व्यापक रूप से बढ़ावा दे रहा है, चीन में आर्थिक संरचना और अन्य पहलुओं में सुधार और उन्नयन वैश्विक विकास के लिए नए अवसर लाएगा।

चीनी प्रधानमंत्री ने अपना विचार पेश करते हुए कहा कि उपभोग उन्नयन से नई बाजार मांग जारी होगी और उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुओं की मांग बढ़ेगी। औद्योगिक उन्नयन से सहयोग के नए क्षेत्र खुलेंगे, और नई ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और बायोमेडिसिन जैसे उभरते उद्योगों में अधिक व्यावसायिक अवसर सामने आएंगे। व्यापार उन्नयन विकास के लिए नए अवसर लाएगा, और सेवा व्यापार, सीमा पार ई-कॉमर्स आदि में सहयोग की संभावनाएं त्वरित गति से जारी होंगी। 

ली छ्यांग ने न्यूजीलैंड के उद्यमियों से सामान्य प्रवृत्ति को समझने, अवसरों का लाभ उठाने और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद व्यक्त की और कहा कि न्यूजीलैंड और अन्य देशों की कंपनियों के लिए चीन का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। चीन बाजार पहुंच का और विस्तार करेगा, बाजार-उन्मुख, कानूनी और अंतरराष्ट्रीय प्रथम श्रेणी का कारोबारी माहौल बनाएगा, और विदेशी वित्त पोषित उद्यमों को चीन में निवेश और संचालन के लिए अधिक समर्थन और सुविधा प्रदान करेगा।

बैठक में उपस्थित न्यूज़ीलैंड के व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिनिधियों ने कहा कि चीन का विकास न्यूजीलैंड के व्यवसायों के लिए बड़े अवसर प्रदान करता है। न्यूजीलैंड का व्यापारिक समुदाय न्यूजीलैंड-चीन संबंधों के विकास का समर्थन करता है और चीन के साथ सहयोग को मजबूत करना चाहता है, चीनी लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले सामान और सेवाएं प्रदान करना चाहता है, ताकि आपसी लाभ और उभय जीत साकार की जा सके। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें