Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली शी ने “जी-77 और चीन” हवाना शिखर सम्मेलन में भाग लिया

September 17, 2023

ली शी ने “जी-77 और चीन” हवाना शिखर सम्मेलन में भाग लिया

 

क्यूबा के स्थानीय समय के अनुसार, 15 सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति के सदस्य, सीपीसी केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के महासचिव ली शी ने हवाना में आयोजित “जी-77 और चीन” शिखर सम्मेलन में भाग लिया और भाषण दिया।

ली शी ने कहा कि आज की दुनिया में विकासशील देशों की शक्ति बढ़ रही है। साथ ही, कुछ देश एकतरफा प्रतिबंध लगा रहे हैं और अलगाव कर रहे हैं, जो विकासशील देशों के वैध विकास अधिकारों और स्थान को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। जी-77 समूह और चीन को स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, मानव जाति के सामान्य मूल्यों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीकों से देशों के बीच मतभेदों और विवादों को हल करने पर डटा रहना चाहिए और संयुक्त रूप से विश्व शांति व अमन-चैन की रक्षा करनी चाहिए।

विकासशील देशों के विकास हितों में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न एजेंडे को बढ़ावा देना चाहिए, संयुक्त रूप से परामर्श, सह-निर्माण और साझाकरण वाली वैश्विक शासन अवधारणा का पालन करते हुए व्यापक विकासशील देशों की आवाज और प्रतिनिधित्व का विस्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन और अन्य विकासशील देश एक साझा भाग्य वाला समुदाय है जो सुख और दुःख साझा करता है।

चीन चाहे कितना भी विकास कर ले, वह हमेशा विकासशील देशों के परिवार का सदस्य रहेगा। चीन “बेल्ट एंड रोड” पहल जैसी सार्वजनिक वस्तुओं की प्रभावशीलता को अधिकतम करने, विकास समस्याओं को हल करने, वैश्विक दक्षिण के साझा भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करने, और समान विकास वाले नए युग को बनाने के लिए जी-77 समूह के सदस्यों के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें