Site icon Dainik Savera Times

लॉस एंजल्स जंगल की आग से हुआ 164 अरब डॉलर का नुक्सान: रिपोर्ट

लॉस एंजल्स: अमरीका की लॉस एंजल्स काउंटी को तबाह करने वाली दो सबसे बड़ी जंगल की आग पर जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार इससे कुल 164 अरब अमरीकी डॉलर की संपत्ति और पूंजी तक का नुक्सान हुआ है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजल्स (यूसीएलए) द्वारा मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पैलिसेड्स और ईटन की आग से होने वाली कुल संपत्ति और पूंजीगत हानि 95 अरब डॉलर से 164 अरब डॉलर के बीच हो सकती है, जिसमें बीमाकृत नुक्सान 75 अरब डॉलर होने का अनुमान है। यूसीएलए एंडरसन फोरकास्ट के अर्थशास्त्री ङिायुन ली और विलियम यू द्वारा लिखित रिपोर्ट में 2025 के लिए काउंटी-स्तरीय सकल घरेलू उत्पाद में 0.48 प्रतिशत की हानि का अनुमान लगया गया है, जो लगभग 4.6 अरब डॉलर है और प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय व्यवसायों एवं कर्मचारियों की कुल वेतन हानि 29.7 करोड़ डॉलर है।

रिपोर्ट में कहा गया कि ‘जंगल की आग का पर्याप्त एवं प्रभावी शमन और निवेश के बिना, कैलिफोर्निया वासियों को तेजी से उच्च बीमा प्रीमियम एवं उत्पन्न प्रदूषण के कारण बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ेगा। लॉस एंजल्स आवास बाजार विशेष रूप से किराए की इकाइयों के लिए तेजी से पहुंच से बाहर हो जाएगा।’ यूसीएलए एंडरसन स्कूल ऑफ मैनेजमैंट की वैबसाइट के अनुसार, यूसीएलए एंडरसन पूर्वानुमान कैलिफोर्निया एवं देश के लिए सबसे व्यापक रूप से देखे जाने वाले और प्राय: उद्धृत आर्थिक दृष्टिकोणों में से एक है।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR: राजस्थान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Exit mobile version