Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकाओ ने 2025 के स्वागत के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया

January 1, 2025

मकाओ ने 2025 के स्वागत के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया

विदेश : वर्ष 2025 के आगमन का स्वागत करने के लिए, चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो द्वारा आयोजित नए साल की पूर्व संध्या उलटी गिनती कार्यक्रम 31 दिसंबर, 2024 की शाम को साई वान लेक प्लाजा और लॉन्ग हुआन पुर्तगाली राइम में आयोजित किया गया। हजारों नागरिकों और पर्यटकों ने एक साथ रोमांचक गतिविधियों में 2025 के आगमन का स्वागत किया।

लोंगहुआन पुर्तगाली राइम में, मकाओ के सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो ने बहुसांस्कृतिक एकीकरण की थीम के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इंडोनेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और अन्य देशों के कला समूहों और मकाओ की स्थानीय प्रदर्शन टीमों ने अद्वितीय गायन और नृत्य प्रदर्शन के साथ दर्शकों के लिए एक रंगीन कार्निवल कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

उधर साई वान लेक प्लाजा में आयोजित नए साल की पूर्व संध्या के उलटी गिनती कॉन्सर्ट में, हांगकांग और मकाओ के गायकों और बैंडों ने ऊर्जावान संगीत और भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। इस कॉन्सर्ट ने दुनिया भर से लगभग 10,000 नागरिकों और पर्यटकों को आकर्षित किया, जिससे एक उत्सवपूर्ण और जीवंत माहौल बन गया।

रात 12 बजे कलाकारों और दर्शकों ने एक साथ उल्टी गिनती करके आशीर्वाद और खुशी के साथ 2025 के आगमन का स्वागत किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें