HELICOPTER CRASH IN NEPAL : नेपाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आया है। जहां, खेतांग क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काठमांडू से शव लेकर आ रहा एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर काठमांडू से उड़ान भरकर खेतांग इलाके में पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर 5 यात्रियों के साथ जिले के लिए उड़ा था और वह लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया। पायलट और दूसरे यात्रियों को चोट नहीं आई है। घायल यात्री को बचाने के लिए एक और हेलीकॉप्टर भी भेजा गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक हेलीकॉप्टर तेज हवाओं या लैंडिंग के दौरान जमा हुई धूल की वजह से क्रैश हुआ होगा। कंपनी के पायलट के मुताबिक, सबिन थापा हेलीकॉप्टर में सवार थे।
🚨DRAMATIC VIDEO OF HELICOPTER CRASH IN NEPAL
A helicopter crashed in Khotang District of Nepal, while landing in the farmland.
The helicopter was carrying a body and had flown in from Kathmandu. No human casualties has been recorded. #nepal #planecrash #breaking pic.twitter.com/IxTQ3pJSA4
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) March 18, 2026
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी या खराब मौसम की वजह से हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है। वहीं, पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...