Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने वांग यी से मुलाकात की

July 12, 2025

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने वांग यी से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क। 11 जुलाई को मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पुत्राजया में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की, जो पूर्वी एशिया सहयोग विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए मलेशिया में थे। मुलाकात के दौरान, अनवर ने कहा कि चीन मलेशिया का भरोसेमंद मित्र और साझेदार है। इस वर्ष चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सफल यात्रा मलेशिया-चीन संबंधों के इतिहास में एक बड़ी घटना है। शी चिनफिंग विश्व के भविष्य और भाग्य के बारे में सोचते हैं और उन्होंने मलेशियाई सरकार और लोगों का हार्दिक सम्मान जीता है।

अनवर ने आगे कहा कि चीन के साथ मित्रता मलेशियाई सरकार और लोगों की आम सहमति है, और विभिन्न क्षेत्रों में मलेशिया और चीन के बीच सहयोग के परिणामों से दोनों देशों के लोगों को लाभ मिलता है। आज की दुनिया में, ब्रिक्स जैसे सहयोग तंत्र लगातार मज़बूत होते जा रहे हैं। सभी देश स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चीन ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है और मलेशिया इसकी गहरी सराहना करता है।

मुलाकात में, वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस वर्ष अप्रैल में मलेशिया की सफल राजकीय यात्रा की और दोनों पक्षों ने साझा भविष्य वाले उच्च स्तरीय रणनीतिक चीन-मलेशिया समुदाय के निर्माण की घोषणा की है। अब दोनों देशों के नेताओं के संयुक्त नेतृत्व में चीन-मलेशिया संबंध इतिहास के सबसे अच्छे दौर में प्रवेश कर चुके हैं। 

वांग यी ने आगे कहा कि चीन मलेशिया का सच्चा मित्र है और मलेशिया के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमतियों का कार्यान्वयन करना चाहता है, अधिक गहन और व्यावहारिक तरीके से उच्च स्तरीय रणनीतिक चीन-मलेशिया साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन आसियान के घूर्णनशील अध्यक्ष के रूप में मलेशिया की भूमिका और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में मलेशिया की बड़ी भूमिका निभाने का पूरा समर्थन करता है। हम चीन-आसियान सहयोग में निरंतर नए कदमों की आशा करते हैं।

वांग यी कहा कि विकासशील देशों, उभरती अर्थव्यवस्थाओं और वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों के रूप में, चीन और मलेशिया को चुनौतियों का सामना करने तथा साझा विकास और पुनरोद्धार के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन हमेशा व्यापक विकासशील देशों के साथ खड़ा रहेगा, उच्च स्तरीय खुलेपन पर कायम रहेगा, चीन के अति-बड़े बाजार के लाभांश को साझा करेगा, और संयुक्त रूप से उभय-जीत सहयोग के पाई का विस्तार करेगा। बता दें कि यात्रा के दौरान वांग यी ने मलेशियाई विदेश मंत्री मोहम्मद बिन हाजी हसन से भी मुलाकात की।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें