Site icon Dainik Savera Times

2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर चीन के कई शहरों में दिखने लगे

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर छीछी (Qiqi), चीची (Jiji), छ्हीछ्ही (Chichi) और छंगछंग (Chengcheng) नाम के चार घोड़ों (अश्वों) की छवि जारी की। चार शानदार घोड़ों की छवि आजकल चीन के कई शहरों में आउटडोर स्क्रीन पर दिखाई दे रही है। चार अश्व जिंदादिल, प्यारे और जोशीला हैं, जो स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के विषय “दौड़ता अश्व, अविराम गति” से मिलती जुलती हैं।

बताया जाता है कि शुभंकर के डिजाइन की प्रेरणा चीनी इतिहास के अलग-अलग समय में घोड़ों की क्लासिक तस्वीरों से मिली है। शुभंकर इतिहास की स्थाई सुंदरता व युग की नई होती भावना से भरा है और अपना लक्ष्य प्राप्त करने व उज्ज्वल भविष्य का शुभ अर्थ दिखता है।

चार प्यारे अश्व खुशी, जोश और उम्मीद लेकर दुनिया भर में चीनी लोगों के साथ घोड़े के वर्ष का स्वागत करेंगे। हम सब मिलकर बड़े उत्साह के साथ स्प्रिंग फेस्टिवल का स्वागत करें!

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version