Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

माउई द्वीप को निगल गई आग…सोते रहे अमेरिकी राजनेता

August 18, 2023

माउई द्वीप को निगल गई आग…सोते रहे अमेरिकी राजनेता

 

सैकड़ों लोग मारे गए हैं, हजारों लोग गायब हैं, और हजारों घर नष्ट हो गए हैं … 17 अगस्त को, अमेरिका के हवाई के माउई द्वीप में आग अभी भी पूरी तरह से नियंत्रित नहीं है। पिछले सौ से अधिक वर्षों में यह अमेरिका में सबसे भयानक जंगल की आग है। इस आग के कई प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण हो सकते हैं, जिनमें तेज हवाएं, शुष्क जलवायु और ज्वलनशील वनस्पति शामिल हैं। हालांकि, अधिक से अधिक विवरणों के प्रकटीकरण के साथ, लोगों ने पता लगाया है कि अतीत में अमेरिका में हुई कई दुर्घटनाओं की तरह, माउई द्वीप की आग दुर्घटना एक प्राकृतिक आपदा है जिसने मानवीय संकट की स्थिति पैदा की है।

एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में, अमेरिका में न तो पैसे की कमी है और न ही प्रौद्योगिकी की,इसके बावजूद माउई द्वीप में लगी आग की आपदा राहत क्षमता की आलोचना की गई है। 2021 में फ्लोरिडा में एक इमारत के गिरने से, 2023 की शुरूआत में ओहायो स्टेट में ट्रेन के पटरी से उतरने से, फिर माउई द्वीप की आग की त्रासदी को देखते हुए, अमेरिकी लोगों ने अनुभव किया कि उन्हे अमेरिकी बचाव तंत्र ने निराश किया है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हवाई में लगभग 400 अलार्म के साथ एक शक्तिशाली सार्वजनिक सुरक्षा चेतावनी प्रणाली है, जिसमें से 80 माउई द्वीप में हैं। हालांकि, जब आग माउई द्वीप पर फैल गई, तो भी कोई अलार्म नहीं बजा। वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि आपदा के बाद कुशल बचाव अभियान अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित नहीं किया गया था, लेकिन स्थानीय निवासियों की मानें तो विकसित अलार्म सिस्टम विफल हुआ, बचाव टीम देर से आयी , और विशाल अमेरिकी सेना कुछ भी नहीं कर सकी । अमेरिकी आपदा राहत क्षमता की कम संख्या ये दर्शाती है कि अमेरिकी राजनेता लोगों की पीड़ा के बारे में परवाह नहीं करते हैं।

जब अमेरिकी सेना 2021 में काबुल से वापस लौट रही थी तो उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन छुट्टी पर थे। और अब 2023 में माउई द्वीप को जब आग निगल रही थी तो भी बाइडेन छुट्टी पर थे। जब पत्रकार ने माउई द्वीप के हताहतों के बारे में पूछा, तो उन्होंने एक मुस्कान के साथ जवाब दिया और कहा, “कोई टिप्पणी नहीं “, जिसकी जनमत की व्यापक आलोचना हुई । कई नेटिज़न्स ने यह कहते हुए आरोप लगाया कि इस तरह के विशाल हताहतों को देखते अमेरिकी राष्ट्रपति कैसे हंस सकते हैं?

प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, माउई द्वीप की आग से सैकड़ों स्थानीय लोग बेघर हो गए हैं। केवल मकानों का नुकसान ही 6 खरब यूएस डॉलर से अधिक है। 15 अगस्त तक, अमेरिकी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने आपदा राहत सहायता में लगभग 23 लाख यूएस डॉलर को मंजूरी दी है। जबकि एक दिन पहले बाइडेन सरकार ने यूक्रेन को एक और 20 करोड़ की सैन्य सहायता की घोषणा की। कई अमेरिकी नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया पर यह लिखा: ” हवाई का नाम बदलकर यूक्रेन करो, शायद पीड़ितों को अधिक सहायता मिल जाए”। माउई द्वीप पर अभी भी आग का फैलना जारी है लेकिन पता नहीं अमेरिकी राजनेताओं की नींद कब खुलेगी ?

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें