सतत परिवहन विकास की उपलब्धियों से दुनिया भर के लोगों को बेहतर लाभ मिले

परिवहन अर्थव्यवस्थाओं के बीच धुरी और सभ्यताओं के बीच कड़ी है। विश्व के पूरे इतिहास में, प्राचीन रेशम मार्ग के ऊंटों और नावों से लेकर नेविगेशन के युग के स्टीमशिप तक, फिर सभी दिशाओं में फैले आधुनिक परिवहन नेटवर्क तक, परिवहन आर्थिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाता है, जिससे दुनिया एक निकट से जुड़े.

परिवहन अर्थव्यवस्थाओं के बीच धुरी और सभ्यताओं के बीच कड़ी है। विश्व के पूरे इतिहास में, प्राचीन रेशम मार्ग के ऊंटों और नावों से लेकर नेविगेशन के युग के स्टीमशिप तक, फिर सभी दिशाओं में फैले आधुनिक परिवहन नेटवर्क तक, परिवहन आर्थिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाता है, जिससे दुनिया एक निकट से जुड़े “वैश्विक गांव” में बदल जाती है।

परिवहन राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में एक बुनियादी, अग्रणी और रणनीतिक उद्योग है और सतत विकास के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। कनेक्टिविटी, व्यापार, आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ाने के लिए परिवहन काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के एक प्रमुख स्रोत के रूप में भी माना जाता है। 

इस बात पर संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव ल्यू चनमिन ने कहा कि संतुलन अच्छे से बनाया रखना सतत परिवहन प्राप्त करने और सतत परिवहन के माध्यम से सतत विकास हासिल करने के लिये आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से लागू किया जाए, तो उभरती प्रौद्योगिकियां (उदाहरण के लिए, कम-कार्बन या शून्य-कार्बन वाहनों, स्मार्ट परिवहन प्रणालियों और नए ईंधन, बिजली व डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण) अनेक मौजूद समाधानों में तेजी लाने और हानिकारक परिणामों को कम करने की कुंजी बनेंगी। नई प्रौद्योगिकियों, बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं और सहायक नीतियों व कदमों के कारण नवाचार परिवहन परिदृश्य को बदल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र ने सतत परिवहन को जनसंख्या की गतिशीलता व रसद परिवहन सुनिश्चित करने के लिये संबंधित सेवाओं और बुनियादी ढांचे को प्रदान किया जाता है, जो आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ाते हैं, सुरक्षित, किफायती, सुविधाजनक, कुशल व मजबूत तरीकों से लोगों की पीढ़ियों को लाभान्वित करते हैं, कार्बन व अन्य प्रदूषक उत्सर्जन को न्यूनतम करते हैं, और पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम करते हैंके रूप में परिभाषित किया गया है। इसलिए सतत परिवहन अपने आप में एक परिणाम के बजाये सतत विकास प्राप्त करने का एक साधन ही है।

चीन सतत विकास पर काफी ध्यान देता है, सतत परिवहन के निर्माण व सुधार को लगातार बढ़ाता है। चीन ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ और ऐतिहासिक परिवर्तन हासिल किये। 

वर्तमान में, चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क, राजमार्ग नेटवर्क, पोस्टल एक्सप्रेस नेटवर्क और विश्व स्तरीय पोर्ट समूह हैं। चीन दुनिया के सबसे व्यस्त देशों में से एक बना है। चीन यात्री व कार्गो परिवहन मात्रा एवं टर्नओवर मात्रा, पोर्ट कार्गो थ्रूपुट, एक्सप्रेस डिलीवरी बिजनेस वॉल्यूम आदि संकेतकों के साथ दुनिया में शीर्ष पर है। 

चीन-यूरोप मालगाड़ियाँ 25 यूरोपीय देशों के 200 से अधिक शहरों तक पहुँचती हैं। चीन के अंतर्राष्ट्रीय सड़क परिवहन सहयोग 21 देशों तक विस्तारित हुआ है। चीन के समुद्री मार्ग 100 से अधिक देशों को कवर करते हैं और चीन के नागरिक उड्डयन मार्ग 64 देशों तक पहुंचते हैं। साथ ही, चीन के अंतर्राष्ट्रीय डाक नेटवर्क 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों को कवर करते हैं। चीन के सतत परिवहन विकास ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं, जिससे न केवल स्वयं को लाभ पहुंचाता है, बल्कि दुनिया को भी लाभ होता है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई बार से अपील की कि चीन एक साथ परामर्श, निर्माण और साझा की अवधारण को बनाए रखते हुए दुनिया के अन्य देशों के साथ हर प्रयास करने को तैयार है, ताकि सतत परिवहन विकास की उपलब्धियों से दुनिया भर के लोगों को बेहतर लाभ मिल सके।

भविष्य में, चीन सख्ती से स्मार्ट परिवहन और स्मार्ट लॉजिस्टिक्स का विकास करेगा। चीन बड़े डेटा, इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ब्लॉकचेन आदि नई प्रौद्योगिकियों और परिवहन उद्योग के बीच गहन एकीकरण को बढ़ाएगा। साथ ही, चीन हरित और निम्न-कार्बन परिवहन साधनों के निर्माण में तेजी लाएगा, हरित बुनियादी ढांचे के निर्माण को मजबूत करेगा, और नई ऊर्जा, बुद्धिमान, डिजिटल व हल्के परिवहन उपकरणों को बढ़ाएगा। चीन में हरित यात्रा को प्रोत्साहित और मार्गदर्शन किया जाएगा। इसीलिये चीनी लोगों के लिये परिवहन को अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनेगा। 

इसके साथ ही, चीन व्यापक परिवहन, स्थानिक परियोजना, तत्व गारंटी, एकीकृत विकास, ” कार्बन तटस्थता व चरम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन” रणनीति, वैश्विक सहयोग, तंत्र गारंटी आदि विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा, ताकि वैश्विक सतत परिवहन विकास के लिए अधिक सहायता प्रदान कर सके। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News