Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस की मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर चाकू से हमला, चार भारतीय छात्रों समेत आठ घायल, छात्रावास में मची चीख पुकार

February 8, 2026

रूस की मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर चाकू से हमला, चार भारतीय छात्रों समेत आठ घायल, छात्रावास में मची चीख पुकार

Medical university: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब उफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के छात्रावास में चाकू से हमला किया गया। इस हमले में चार भारतीय छात्रों और दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम आठ लोग घायल हो गए। घटना छात्रावास के खेल कक्ष में हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

रूसी गृह मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि एक चाकू लिए किशोर छात्रावास में घुसा और वहां मौजूद छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावर ने कई छात्रों को निशाना बनाया, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी ने दो पुलिस अधिकारियों पर भी चाकू से वार कर दिया।

 

ये भी पढ़ें- सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: ‘सुनामी झूला’ टूटकर गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग गंभीर घायल, देखें Video

 

चार भारतीय छात्र घायल
रूस में भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उफा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले में चार भारतीय छात्र घायल हुए हैं। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है और काजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घायलों की मदद के लिए उफा रवाना हो चुके हैं।

हमलावर ने खुद को भी पहुंचाया नुक्सान
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए खुद को भी नुकसान पहुंचाया। एक टेलीग्राम चैनल ने दावा किया है कि आरोपी 15 वर्षीय किशोर है, जिसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल छात्रों और पुलिस अधिकारियों को शहर के एक क्लिनिकल अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

 

एजेंसियों ने जांच शुरू की
हालांकि, अभी तक घायलों की पहचान और उनकी राष्ट्रीयता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद छात्रावास परिसर में चारों ओर खून फैला हुआ था और स्थिति बेहद भयावह हो गई थी।

भारतीय दूतावास ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना ने रूस में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें